विकलांग दूल्हे को देख शादी से किया इनकार

Published at :22 Nov 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
विकलांग दूल्हे को देख शादी से किया इनकार

दूल्हे वाले मंदिर से सोमवार की रात बरात लेकर लौट गये घर राजपुर : शादी के रस्म अदायगी के समय एक दुल्हन ने अपने विकलांग दूल्हे को देख कर शादी करने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के बन्नी गांव के रहनेवाले गोरख शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी […]

विज्ञापन

दूल्हे वाले मंदिर से सोमवार की रात बरात लेकर लौट गये घर

राजपुर : शादी के रस्म अदायगी के समय एक दुल्हन ने अपने विकलांग दूल्हे को देख कर शादी करने से इनकार कर दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के बन्नी गांव के रहनेवाले गोरख शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी की शादी रोहतास जिला के लहेरी गांव के रहनेवाले रामनाथ शर्मा के पुत्र अजीत शर्मा के साथ तय हुई थी. इन दोनों परिवारवालों की सहमति के बाद सोमवार को रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनि धाम मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की प्रक्रिया चल रही थी.
कथा के बाद जब लड़की को चौके पर बुलाया गया और रस्म अदायगी के बाद जैसे ही वर माला डालने की बारी आयी, तो उसी समय दुल्हन ने दूल्हे को देख शादी करने से इनकार कर दिया. इस घटना को देखते ही सभी आश्चर्य में पड़ गये. कुछ पल के लिए सभी असमंजस में पड़ गये. इसके बाद बरात लेकर वर पक्ष को वापस घर जाना पड़ा. वहीं, इस घटना को देख मंदिर परिसर में पहुंचे अन्य लोगों के बीच यह बात चर्चा का विषय बना गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन