पटरी पर कोहराम : शव लाने वाला एंबुलेंस हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे परिजन

डुमरांव : इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में मृतक कोमल सिंह के शव को लाने वाले एंबुलेंस को इलाहाबाद से करीब 50 किलोमीटर आगे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह दुघर्टनाग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में एंबुलेंस के चालक समेत कोमल के परिजन बाल-बाल बच गये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस कोमल […]
डुमरांव : इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में मृतक कोमल सिंह के शव को लाने वाले एंबुलेंस को इलाहाबाद से करीब 50 किलोमीटर आगे एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह दुघर्टनाग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में एंबुलेंस के चालक समेत कोमल के परिजन बाल-बाल बच गये.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस कोमल सिंह के शव को लेकर कानपुर से उसके पैतृक शहर डुमरांव के लिए रविवार की देर रात चला. कानपुर से रवाना होने के बाद इलाहाबाद से करीब 50 किलोमीटर आगे रात के तीन बजे के आसपास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. एंबुलेंस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गयी. पुलिस ने निजी स्तर पर अन्य वाहन की व्यवस्था कर डुमरांव के लिए रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




