वाराणसी में हुए हादसे से बक्सर के लोग भी चिंतित

Published at :16 Oct 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी में हुए हादसे से बक्सर के लोग भी चिंतित

बक्सर : वाराणसी में जय गुरुदेव की सभा में भगदड़ और मौत की सूचना मिलते ही बक्सर के लोग चिंता में आ गये. सत्संग में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी गये हैं. इस घटना के बाद बक्सर से गये लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं. कई लोगों ने इस संबंध में […]

विज्ञापन

बक्सर : वाराणसी में जय गुरुदेव की सभा में भगदड़ और मौत की सूचना मिलते ही बक्सर के लोग चिंता में आ गये. सत्संग में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी गये हैं. इस घटना के बाद बक्सर से गये लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं. कई लोगों ने इस संबंध में अपने सगे-संबंधियों से भी दूरभाष पर बात की. हालांकि,

राहत की बात यह है कि बक्सर से गये किसी भी श्रद्धालु के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसे में ही किसी द्वारा अफवाह उड़ायी गयी कि पुल टूट गया है. इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे यह हादसा हुआ. बक्सर जिला प्रशासन भी इस संबंध में वाराणसी के वरीय अधिकारियों से संपर्क में है.

सत्संग में भाग लेने के लिए जिले से भी गये हैं श्रद्धालु
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन