जयंती नहीं मनाना भाजपा की ओछी मानसिकता : महाराजा

डुमरांव : भाजपा को सियासत में लाने व देश में पहचान दिलाने वाली भाजपा के शीर्ष नेता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर गुरुवार को पूर्व सांसद सह महाराजा बहादुर कमल सिंह व युवराज शिवांग विजय सिंह ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर स्व सिंधिया को नमन किया़ महाराजा बहादुर श्री सिंह ने मीडिया के समक्ष […]
डुमरांव : भाजपा को सियासत में लाने व देश में पहचान दिलाने वाली भाजपा के शीर्ष नेता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर गुरुवार को पूर्व सांसद सह महाराजा बहादुर कमल सिंह व युवराज शिवांग विजय सिंह ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर स्व सिंधिया को नमन किया़ महाराजा बहादुर श्री सिंह ने मीडिया के समक्ष अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेत्री सिंधिया ने मध्य प्रदेश सहित पूरे भारत में भाजपा को अगली पंक्ती में ला खड़ा किया,
लेकिन भाजपा के स्थानीय स्तर से लेकर शीर्षस्तर तक कार्यकर्ता व नेता भूलते जा रहे है़ं उन्होंने कहा कि उनकी जयंती न मनाना भाजपा की ओछी मानसिकता है. वहीं युवा नेता शिवांग विजय ने कहा कि सिंधिया जी ने भाजपा को देश के पटल पर पहचान दिलाने के लिए अपने पारिवारिक रिश्ते को भी नजर अंदाज कर दिया. मौके पर अंबरीश पाठक, मुमताज अंसारी, अजय कुमार, ब्रह्मानंद पांडेय, शिवजी पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




