आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . ब्रह्मपुर में पिकअप ने किशोर को रौंदा, मौत आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा घटना स्थल से पुलिस ने वाहन सहित चालक को किया गिरफ्तार बगेनगोला : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने किशोर को रौंद डाला. हादसे में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम […]
विज्ञापन
हादसा . ब्रह्मपुर में पिकअप ने किशोर को रौंदा, मौत
आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा
घटना स्थल से पुलिस ने वाहन सहित चालक को किया गिरफ्तार
बगेनगोला : आरा-बक्सर मुख्य पथ पर अनियंत्रित पिकअप वाहन ने किशोर को रौंद डाला. हादसे में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के परवा गांव निवासी श्यामा प्रसाद रजक का पुत्र सनी कुमार दशहरा मेला घूम कर ब्रह्मपुर से मंगलवार को अपने घर जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप वाहन पुरवा गांव के समीप किशोर को रौंद डाला. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया. स्थानीय थानाध्यक्ष डीएन सिंह के समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटाया गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




