तौजी पूजा में दिखी राजशाही परंपरा की झलक

Published at :13 Oct 2016 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
तौजी पूजा में दिखी राजशाही परंपरा की झलक

डुमरांव : विजया दशमी के दिन राजगढ़ स्थित बाकें विहारी मंदिर में वर्षों से चली आ रही राजघराने की परंपरा विधिवत निर्वहन से किया गया. महाराजा बहादुर कमल सिंह, युवराज चंद्र विजय सिंह, कुमार मान विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, सुमेर सिंह ने राजशाही पोशाक में मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना […]

विज्ञापन

डुमरांव : विजया दशमी के दिन राजगढ़ स्थित बाकें विहारी मंदिर में वर्षों से चली आ रही राजघराने की परंपरा विधिवत निर्वहन से किया गया. महाराजा बहादुर कमल सिंह, युवराज चंद्र विजय सिंह, कुमार मान विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, सुमेर सिंह ने राजशाही पोशाक में मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर असत्य पर सत्य की विजय सहित प्रजा की रक्षा करने की कामना की. विजय दशमी के दिन सदियों से चली आ रही यह राजवंशी परंपरा के निर्वाहन में निकले डुमरांव राज परिवार का काफिला ज्यो ही मंदिर परिसर में प्रवेश किया, तो राज परिवार के काफिले को सलामी दी गयी.

प्रशंसकों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. दैवीय शक्ति व प्रजा के रक्षार्थ इस धार्मिक उत्सव तौजी पर बाकें बिहारी मंदिर के रास्ते को लाल रंग से चिन्हित कर सजाया गया था. इस परंपरा के निर्वाहन बाद महाराजा बहादुर कमल सिंह ने राज परिवार के साथ सभी शहरवासियों का स्वागत किया बाके विहारी मंदिर में राज परिवार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान तौजी की परंपरा निर्वाहन के शुभ बेला पर डुमरांव राज के मुलाजिम विश्व प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद विस्मिल्लाह खां की शहनाई की मधुर धुन सुखद परंपरा का अनुभव करा रहा था.
इस मौके पर राज परिवार के अलावे ब्रम्हा पांडेय, शिवजी पाठक, अंम्ब्रीश पाठक, राज सिंह, उदय सिंह, बब्लू सिंह, मुमताज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन