शराब बनाने के उपकरण किये नष्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

महादलित टोले में पुलिस ने की छापेमारी चरपोखरी : थाना क्षेत्र के हवेलीपुर महादलित टोले में शराब बनाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने शराब बनानेवाले उपकरण व बड़ी मात्रा में महुआ जावा को नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस को देखते ही संचालक भागने में सफल […]
विज्ञापन
महादलित टोले में पुलिस ने की छापेमारी
चरपोखरी : थाना क्षेत्र के हवेलीपुर महादलित टोले में शराब बनाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने शराब बनानेवाले उपकरण व बड़ी मात्रा में महुआ जावा को नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस को देखते ही संचालक भागने में सफल रहे.
इसके बाद पुलिस ने हवेलीपुर महादलित टोले में घर- घर में तलाशी ली. हवेलीपुर महादलित टोले में अवैध शराब बनाने का कारोबार काफी दिनों से चल रहा है, जिसकी सूचना पाकर पुलिस द्वारा बार-बार छापेमारी की जाती है. बावजूद शराब बनाने व बेचने वाले पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते हैं. इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की सूचना पूर्व में ही विभागीय सांठ-गांठ से मिल जाने के कारण कारोबारी सतर्क हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




