रामलीला देखने के लिए जुट रही भारी भीड़ भगवान नारायण को दिया शाप

चौसा : प्रखंड मुख्यालय के चौसा बाजार स्थित रामलीला मंच पर विजयादशमी महोत्सव के तहत चौसा रामलीला समिति के तत्वावधान में बुधवार से रामलीला शुरू है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामलीला समिति के संयोजक पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह ने फीता काटकर किया. रामलीला के पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया. इसमें दिखाया […]
चौसा : प्रखंड मुख्यालय के चौसा बाजार स्थित रामलीला मंच पर विजयादशमी महोत्सव के तहत चौसा रामलीला समिति के तत्वावधान में बुधवार से रामलीला शुरू है, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामलीला समिति के संयोजक पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह ने फीता काटकर किया. रामलीला के पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया.
इसमें दिखाया गया कि शादी के लिए नारद मुनि हिमालय में तपस्या करते हैं. तपस्या को भंग करने के लिए इंद्र व विष्णु द्वारा मायाजाल फैलाया जाता है. फिर भी नारद की तपस्या भंग नहीं होती. सुंदर स्त्री पाने के लिए नारद नारायण से अपने लिए सुंदर रूप मांगते हैं. नारायण उन्हें बंदर का रूप दे देते हैं. बंदर रूप में नारद को देख सभी देवी देवता उनका उपहास करने लगते हैं. इससे क्रोधित नारद नारायण को शाप दे देते हैं. इस दौरान श्रीराम सिंह कुशवाहा, डॉ यूसी चौरसिया, रामदास गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




