स्पेन के रियल मैड्रिड पैलेस में विराजेंगी मां दुर्गा

बक्सर : शहर के नयी बाजार मठिया मोड़ पर माता दुर्गा स्पेन के रियल मैड्रिड पैलेस में भारत माता के स्वरूप में विराजेंगी. पंडाल को अंतिम रूप देने में स्थानीय मिस्त्री रात दिन काम में लगे हुए हैं. इस समिति की खासियत यह है कि पहली बार समिति स्थानीय कारीगरों को पूजा पंडाल व मूर्ति […]
बक्सर : शहर के नयी बाजार मठिया मोड़ पर माता दुर्गा स्पेन के रियल मैड्रिड पैलेस में भारत माता के स्वरूप में विराजेंगी. पंडाल को अंतिम रूप देने में स्थानीय मिस्त्री रात दिन काम में लगे हुए हैं. इस समिति की खासियत यह है कि पहली बार समिति स्थानीय कारीगरों को पूजा पंडाल व मूर्ति का निर्माण करवा रही है. माता की आकर्षक मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. नवयुवक दुर्गापूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है. समिति पिछले सात साल से इस जगह पर पूजा करा रही है. पंडाल के आकर्षक साज सज्जा के लिए लाइट, साउंड एवं डेकोरेशन की जिम्मेदारी स्थानीय एक एजेंसी को सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




