महाराजा कमल सिंह आज हो गये 90 साल के

Published at :29 Sep 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
महाराजा कमल सिंह आज हो गये 90 साल के

डुमरांव़ : आज गुरुवार को महाराजा बहादुर कमल सिंह 90 वर्ष के हो गये. इस बाबत महाराजा चंद्रविजय सिंह ने बताया कि राजगढ़ स्थित मार्बल हाउस में महाराजा कमल सिंह का 90वां जन्मदिन मनाया जायेगा, जिसको लेकर उनके प्रशंसकों में काफी खुशी है़ वहीं, युवराज शिवांग विजय सिंह ने कहा कि आज जन्मदिन पर राज […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : आज गुरुवार को महाराजा बहादुर कमल सिंह 90 वर्ष के हो गये. इस बाबत महाराजा चंद्रविजय सिंह ने बताया कि राजगढ़ स्थित मार्बल हाउस में महाराजा कमल सिंह का 90वां जन्मदिन मनाया जायेगा, जिसको लेकर उनके प्रशंसकों में काफी खुशी है़

वहीं, युवराज शिवांग विजय सिंह ने कहा कि आज जन्मदिन पर राज परिवार के सभी लोग उपस्थित होंगे और श्री सिंह को जन्मदिन पर बधाई देंगे. इस दौरान अंबरीश पाठक उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताये कि महाराजा कमल सिंह का जन्म 29 सितंबर, 1926 में डुमरांव राजमहल में हुआ था़ महाराजा रामरणविजय सिंह व महारानी कनक कुमारी के पुत्र महाराजा कमल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कर्नल ब्राउन्स पब्लिक स्कूल देहरादून में हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन