अष्टधातु की डेढ़ सौ साल पुरानी मूर्तियों की चोरी

Published at :28 Sep 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
अष्टधातु की डेढ़ सौ साल पुरानी मूर्तियों की चोरी

मुरार थाना क्षेत्र के दंगौली रामजानकी मठ की घटना चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के दंगौली गांव स्थित रामजानकी मठ से चोरों ने भगवान विष्णु, कृष्ण व राधा की मूर्तियों को चुरा लिया. चोरी की घटना सोमवार की रात हुई. करीब डेढ़ साल सौ पुरानी अष्टधातु से बनी इन मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी […]

विज्ञापन

मुरार थाना क्षेत्र के दंगौली रामजानकी मठ की घटना

चौगाईं : मुरार थाना क्षेत्र के दंगौली गांव स्थित रामजानकी मठ से चोरों ने भगवान विष्णु, कृष्ण व राधा की मूर्तियों को चुरा लिया. चोरी की घटना सोमवार की रात हुई. करीब डेढ़ साल सौ पुरानी अष्टधातु से बनी इन मूर्तियों की कीमत लाखों में आंकी जा रही है. मंगलवार की सुबह चोरी की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गयी. हालांकि पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति होने से इनकार किया है. जानकारी के अनुसार गांव में करीब डेढ़ सौ साल पुराना मठ है, जिसमें विष्णु, कृष्ण व राधा सहित कई देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं. मठ की देखरेख करनेवाले शिवनारायण सिंह रोजाना की तरह सोमवार की देर रात मठ का ताला बंदकर अपने घर चले गये.
इस बीच चोर मठ का ताला तोड़ कर तीन कीमती मूर्तियां लेकर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह करीब चार बजे शिवनारायण मठ पर पहुंचे, तो ताला टूटा पाया. उन्होंने मठ में देखा तो पाया कि तीन मूर्तियां गायब हैं. उसके बाद उन्होंने मुरार थाने को चोरी की सूचना दी. खबर मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात रंजन मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गये. वहीं चोरी की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य मूर्तियों को स्वर्ण व्यवसाइयों से चेक कराया गया, तो सभी पीतल की निकली. ऐसे में चोरी गयी मूर्ति के भी पीतल के होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द चिह्नित कर सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस इलाके में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है.
सूत्रों की मानें तो महज एक साल के अंदर बसंतपुर गांव में लगभग चोरी की करीब आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन