फर्जी नामांकन रोकने के लिए एचएम लेंगे शपथ

Published at :27 Sep 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी नामांकन रोकने के लिए एचएम लेंगे शपथ

बक्सर : अब प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में फर्जी नामांकन के विरुद्ध शपथ पत्र भरना होगा. विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शपथ पत्र में इसके अलावे अन्य बिंदुओं पर भी शपथ लेना है. उल्लेखनीय है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में फर्जी नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है, ताकि […]

विज्ञापन

बक्सर : अब प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में फर्जी नामांकन के विरुद्ध शपथ पत्र भरना होगा. विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. शपथ पत्र में इसके अलावे अन्य बिंदुओं पर भी शपथ लेना है. उल्लेखनीय है कि प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में फर्जी नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है, ताकि फर्जी नामांकन करा कर छात्र योजनाओं का लाभ न ले सकें. सूत्रों के अनुसार अभी तक कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन करा रखा है

और इसके साथ ही अन्य प्राइवेट विद्यालयों में भी नामांकन कराया है, जिससे उसे योजनाओं का लाभ मिल सके. इस संबंध में कोई जांच नहीं होने से स्कूलों में ऐसी अनियमितता पायी जाती थीं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं होती थी. लेकिन, अब ऐसे नहीं होगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को विभाग में शपथ पत्र दायर कर यह सुनिश्चत करना होगा कि उनके यहां कोई फर्जी नामांकन नहीं है. यदि जांच में उनके यहां फर्जी नामांकन मिलता है, तो प्रधानाध्यापक खुद जिम्मेवार होंगे. इस संबंध में डीपीओ मो. सईद अंसारी ने बताया कि जिले के प्रधानाध्यापकों को इस तरह का शपथ लेना है. इसकी सूची विद्यालयों को भेजी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन