फुटबॉलर हत्याकांड में चार आरोपितों ने किया सरेंडर

Published at :23 Sep 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉलर हत्याकांड में चार आरोपितों ने किया सरेंडर

बक्सर, कोर्ट : फुटबॉलर हत्याकांड में पुलिस की दबिश को देखते हुए चार आरोपितों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में हरेंद्र राय, राणा राय, संग्राम राय और अजय राय शामिल हैं. बताते चलें कि 30 अगस्त 2016 को जमीनी विवाद को लेकर चिलहरी गांव में जमकर मारपीट हुई थी. […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : फुटबॉलर हत्याकांड में पुलिस की दबिश को देखते हुए चार आरोपितों ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में हरेंद्र राय, राणा राय, संग्राम राय और अजय राय शामिल हैं. बताते चलें कि 30 अगस्त 2016 को जमीनी विवाद को लेकर चिलहरी गांव में जमकर मारपीट हुई थी. इस दौरान फुटबॉलर मृत्युंजय कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें पुलिस दबिश के चलते चार आरोपितों ने सरेंडर कर दिया. इस मामले में पहले ही दो आरोपित सरेंडर कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन