जीप चोरी कर भाग रहा चोर गिरफ्तार

बक्सर : जीप लेकर भाग रहे एक चोर को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी गयी जीप को भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार चोर सिकरौल थाना के खरवनियां गांव का रहने वाला कृष्णा प्रसाद उर्फ बालाजी बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार […]
बक्सर : जीप लेकर भाग रहे एक चोर को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चोरी गयी जीप को भी बरामद कर लिया. गिरफ्तार चोर सिकरौल थाना के खरवनियां गांव का रहने वाला कृष्णा प्रसाद उर्फ बालाजी बताया जा रहा है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भोजपुर के कुसरे गांव निवासी देवकुमार सिंह की जीप स्टेशन के समीप खड़ी थी.
इसी बीच कृष्णा प्रसाद उसकी जीप लेकर भागने लगा. हालांकि गुमटी बंद होने के कारण वह रेलवे गुमटी के पास चोरी चली गयी. इस बीच जीप मालिक द्वारा पुलिस को चोरी की सूचना दी गयी. इस पर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो उठी और खोजबीन शुरू कर दी गयी. इधर, गुमटी बंद होने के कारण कृष्णा जीप लेकर गुमटी पर खड़ा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




