दिव्यांग प्रमाणपत्र को लगेंगे शिविर

Published at :23 Sep 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग प्रमाणपत्र को लगेंगे शिविर

बक्सर : जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिये प्रत्येक गुरुवार को जिला मुख्यालय में शिविर लगाया जाता है. प्रत्येक गुरुवार को अधिकाधिक दिव्यांग समाहरणालय में आकर अपना प्रमाणीकरण कराते है और प्रमाण-पत्र ले जाते हैं. ऐसा देखा जाता है कि कई दिव्यांग सुदूर प्रखंडों, पंचायतों व कस्बों से आते […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिये प्रत्येक गुरुवार को जिला मुख्यालय में शिविर लगाया जाता है. प्रत्येक गुरुवार को अधिकाधिक दिव्यांग समाहरणालय में आकर अपना प्रमाणीकरण कराते है और प्रमाण-पत्र ले जाते हैं. ऐसा देखा जाता है कि कई दिव्यांग सुदूर प्रखंडों, पंचायतों व कस्बों से आते हैं. प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुये दिव्यांगों की सुविधा के लिये जिला प्रशासन की पहल पर प्रत्येक प्रखंडों में शिविर आयोजित किया जायेगा. इस बाबत डीएम रमण कुमार ने बताया कि प्रखंडों में जब तक प्रमाणीकरण शिविर लगाया जायेगा,

तब तक जिला मुख्यालय में होने वाले शिविर को स्थगित रखा जायेगा. इसके लिये प्रखंडवार सूची तैयार कर ली गई है. कार्यक्रम के तहत राजपुर प्रखंड में 27 सितंबर को, इटाढ़ी प्रखंड में 28 सितंबर को, चौसा में 29 सितंबर को, बक्सर में 30 सितंबर को, सिमरी में 3 अक्टूबर को, डुमरांव में 4 अक्टूबर को, चक्की में 5 अक्टूबर को, ब्रह्मपुर में 14 अक्टूबर को, नावानगर में 15 अक्टूबर को, चौगाई में 17 अक्टूबर को और केसठ प्रखंड में 18 अक्टूबर को शिविर लगाया जायेगा. ऐसे दिव्यांग जिनकी विकलांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, वह शिविर में आकर आवदेन डाल सकते हैं. ताकि सामाजिक सुरक्षा के तहत उन्हें पेंशन स्वीकृतक दी जा सके. शिविर में बीडीओ को चिकित्सा दल को जरूरी सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. शिविर आयोजन से पहले प्रखंडा मुख्यलयों पर प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है. ताकि शिविर का लाभ अधिक से अधिक दिव्यांग उठ सके.

शिविर के लिये प्रखंडों में किया जायेगा प्रचार-प्रसार
अनुदानित बीज के लिए अब ऑनलाइन होगा आवदेन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन