25 सितंबर तक आवेदन करने वाले किसान ही योजना में होंगे शामिल

बक्सर : जिले में रबी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. किसानों के सामने गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता विकराल समस्या धारण कर लेती है. ऐसे में कृषि विभाग द्वारा आकर्षक अनुदान पर आधार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि किसानों को विभाग द्वारा […]
बक्सर : जिले में रबी की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. किसानों के सामने गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता विकराल समस्या धारण कर लेती है. ऐसे में कृषि विभाग द्वारा आकर्षक अनुदान पर आधार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि किसानों को विभाग द्वारा 25 सितंबर तक ऑनलाईन आवेदन करने का समय दिया गयाहै. आवेदन घर बैठे या कृषि विभाग के प्रखंड कार्यालय में कार्यपालक सहायक के माध्यम से भी भर सकते हैं.
इस योजना में शामिल होने हेतु कृषकों के पास रंगीन फोटो, माल गुजारी रसीद, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या आईएफएससी कोड सहित साथ रहना अनिवार्य होगा.इस योजना के तहत गेहूं, मसूर, मटर, चना, राई/सरसों तथा तीसी पर क्रमश: दस, पचास, पचास, पचास, तैतीस तथा तैतीस रुपये अनुदान देय होगा. यह अनुदान केवल ऑनलाइन आवेदन करने पर ही कृषकों के खाते में भेजी जायेगी. इस योजना में एक किसान अधिकतम दस एकड़ तक के बीज उत्पादन का लाभ ले सकेंगे. इस बाबत सभी कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार को जानकारी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




