सुबह में प्रेमी संग फरार किशोरी शाम को बरामद

धनसोई़ : धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार की सुबह प्रेमी संग फरार हो गयी. हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे शाम को बक्सर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया. हालांकि उसका प्रेमी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है. पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कराने में जुटी […]
धनसोई़ : धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव की रहने वाली एक किशोरी मंगलवार की सुबह प्रेमी संग फरार हो गयी. हालांकि पुलिस की तत्परता से उसे शाम को बक्सर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया. हालांकि उसका प्रेमी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है. पुलिस किशोरी का बयान दर्ज कराने में जुटी है. किशोरी को परिजनों ने शादी के लिए किशोरी को अगवा करने की एफआईआर दर्ज करायी है. किशोरी के पिता के बयान पर दर्ज एफआईआर में गांव के ही सोनू गुप्ता को आरोपित किया गया है.
समहुता गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की सुबह शौच करने के लिए घर से निकली थी. काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान परिजनों ने किशोरी के साथ गयी उसकी सहेली से पूछताछ की तो पता चला कि वह गांव के ही एक ही युवक के साथा भाग गयी है.
बाद में परिजनों ने किशोरी के मोबाइल को खंगाला तो पता चला कि सोनू गुप्ता के नंबर पर बार-बार बात हुई है. उसके बाद सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी. इस बीच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी बक्सर रेलवे सटेशन पर घूम रही है. इस पर पुलिस ने उसे तुंरत पकड़ लिया. थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




