शराब के साथ कारोबारी धराया,भेजा गया जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरी की दुधीपट्टी में पुलिस ने की छापेमारी बक्सर : सिमरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सिमरी दुधीपट्टी में छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी से पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
सिमरी की दुधीपट्टी में पुलिस ने की छापेमारी
बक्सर : सिमरी थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम सिमरी दुधीपट्टी में छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी से पुलिस पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि मिठाई दुकान में शराब बेची जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही वहां पर छापेमारी की गयी, जहां से 10 बोतल शराब के साथ विद्या सागर साह को गिरफ्तार किया गया.
शराबबंदी के बाद भी उत्तरप्रदेश से आये दिन शराब की खेप बिहार में लायी जा रही है.वहीं, इस गिरफ्तारी से गांव में अफरा-तफरी कुछ देर के लिए मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




