डॉक्टर के हत्यारे 72 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर

Published at :05 Aug 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर के हत्यारे 72 घंटे बाद भी पकड़ से बाहर

गुरुवार को पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी बक्सर : डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी के हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई जगहों पर गुरुवार को छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी. 72 घंटे के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. इसको […]

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

बक्सर : डॉ गोपाल प्रसाद चौधरी के हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई जगहों पर गुरुवार को छापेमारी की, लेकिन पुलिस को कोई विशेष सफलता हाथ नहीं लगी. 72 घंटे के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने नावानगर तथा भोजपुर से सटे इलाकों में छापेमारी की. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर हत्या करने के बाद अपराधी जिस बाइक से फरार हुए थे, पुलिस उसकी बरामदगी को लेकर लगी हुई है. सूत्रों की मानें, तो इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है.
चिकित्सक के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद :गोपाल प्रसाद के परिजनों से मिलने गुरुवार को बक्सर के पूर्व सांसद जगदानंद सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टर के परिजनों से मिल कर सांत्वना दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर हाल में अपराधी पकड़े जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन