भागड़ से मिला शिक्षकपुत्र का शव, हत्या की आशंका

बक्सर : गुरुवार को सिकरौल भागड़ से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी .सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बारे मोड़ […]
बक्सर : गुरुवार को सिकरौल भागड़ से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी .सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बारे मोड़ निवासी शिक्षक गुप्तेश्वरनाथ मिश्रा के पुत्र सुनील कुमार घर से निकला था.
देर शाम उसका शव भागड़ से मिला. युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मौत कैसे हुई है इसके स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




