माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा आठ से

Published at :06 Jul 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा आठ से

एसडीओ को मिला परीक्षा का प्रभार बक्सर : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, पटना के द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा जिले में आठ जुलाई से शुरू होगी. उक्त परीक्षा 29 जुलाई तक चलेगी. डीएम रमण कुमार ने जिला शिक्षा विभाग को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा को कराने का […]

विज्ञापन

एसडीओ को मिला परीक्षा का प्रभार

बक्सर : बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड, पटना के द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा जिले में आठ जुलाई से शुरू होगी. उक्त परीक्षा 29 जुलाई तक चलेगी. डीएम रमण कुमार ने जिला शिक्षा विभाग को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा को कराने का निर्देश जारी किया है. इसके लिए बक्सर अनुमंडल के एसडीओ गौतम कुमार को परीक्षा का संपूर्ण प्रभार दिया गया है. परीक्षा के लिए उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट, गश्ती दल मजिस्ट्रेट व केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. एसडीओ ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा आठ जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगी. वहीं, उच्च माध्यमिक की परीक्षा आठ जुलाई से 29 जुलाई तक चलेगी.
माध्यमिक की तिथिवार परीक्षा :
माध्यमिक की परीक्षा के लिए बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड द्वारा तिथि निर्धारित की गयी है. आठ जुलाई को विज्ञान, नौ जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 11 जुलाई को हिंदी, 12 जुलाई को अंगरेजी, 13 जुलाई को गणित, 14 जुलाई को संस्कृत, 15 जुलाई को गृहविज्ञान, 16 जुलाई को योग एवं शारीरिक शिक्षा, 18 जुलाई को चित्रकला, 19 जुलाई को व्यवसाय अध्ययन, 20 जुलाई को उर्दू, मैथली व बंगला, 21 जुलाई को भारतीय संस्कृति एवं विरासत, 22 जुलाई को बेसिक कंप्यूटर और 23 जुलाई को भोजपुरी, अरबी व फारसी की परीक्षा ली जायेगी.
उच्च माध्यमिक की तिथिवार परीक्षा : बोर्ड द्वारा उच्च माध्यमिक की तिथियों का निर्धारण किया गया है. आठ जुलाई को हिंदी, नौ जुलाई को अंगरेजी, 11 जुलाई को भौतिक विज्ञान व शिक्षा शास्त्र, 12 जुलाई को जीवविज्ञान व दर्शनशास्त्र, 14 जुलाई को गणित, 15 जुलाई को इतिहास, 16 जुलाई को गृहविज्ञान, 18 जुलाई को भूगोल, 19 जुलाई को मनोविज्ञान, 20 जुलाई को अर्थशास्त्र, 21 जुलाई को राजनीति विज्ञान, 22 जुलाई को संगीत, 23 जुलाई को योग एवं शारीरिक शिक्षा, 25 जुलाई को समाजशास्त्र, 26 जुलाई को मैथली, बंगला, अरबी व मगही, 27 जुलाई लेखा शास्त्र व चित्रकला, 28 जुलाई को संस्कृत, उर्दू व भोजपुरी तथा 29 जुलाई को कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन