आर्थिक तंगी के कारण स्वर्ण व्यवसायी ने की खुदकुशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर में टाउन थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में रविवार की रात एक युवा स्वर्ण व्यवसायी ने खुदकुशी कर ली. व्यवसायी गले में फंदा लगाकर पंखे से झूल गया. उसका शव सोमवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया. मृतक सिविल लाइन निवासी कपिल वर्मा का पुत्र राजेश वर्मा है. खुदकुशी का कारण […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर में टाउन थाना क्षेत्र के सिविल लाइन में रविवार की रात एक युवा स्वर्ण व्यवसायी ने खुदकुशी कर ली. व्यवसायी गले में फंदा लगाकर पंखे से झूल गया. उसका शव सोमवार की सुबह कमरे से बरामद किया गया. मृतक सिविल लाइन निवासी कपिल वर्मा का पुत्र राजेश वर्मा है.
खुदकुशी का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि व्यवसायी आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी कर ली है. जानकारी के अनुसार राजेश वर्मा शहर में गहने की एक दुकान पर काम करता था. वह कुछ दिन से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इससे वह मानसिक रूप काफी परेशान था.
रविवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे को अंदर से बंद कर सो गया. सोमवार की सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो घर के लोगों को कुछ संदेह हुआ. इसके बाद परिजनों ने जब खिड़की को तोड़ कर देखा, तो उनके होश उड़ गये. सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस भी पहुंच गयी. उसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़ कर उसके शव को बाहर निकाला गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, राजेश द्वारा खुदकुशी किये जाने की खबर से पूरे मोहल्ले में सनसनी मच गयी. देखते-ही-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




