सुविधाओं से लैस होगा बक्सर स्टेशन

Published at :05 Jul 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
सुविधाओं से लैस होगा बक्सर स्टेशन

बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन की बहुत जल्द सूरत बदलनेवाली है और यात्रियों को हर सुविधा मिलनेवाली है. पेयजल से लेकर सफाई तक की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. स्टेशन पर एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने काम भी शुरू कर दिया गया है. सुंदर बनाने का काम भी चल रहा है. मंत्रालय आम यात्रियों […]

विज्ञापन
बक्सर : बक्सर रेलवे स्टेशन की बहुत जल्द सूरत बदलनेवाली है और यात्रियों को हर सुविधा मिलनेवाली है. पेयजल से लेकर सफाई तक की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. स्टेशन पर एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने काम भी शुरू कर दिया गया है. सुंदर बनाने का काम भी चल रहा है. मंत्रालय आम यात्रियों के अलावा दिव्यांगों पर भी मेहरबान है. उनके लिए व्हील चेयर व स्ट्रेचर की भी व्यवस्था की गयी है.
इसकी जानकारी सोमवार को बक्सर पहुंचे रेलवे के वरीय अफसरों ने दी. बक्सर पहुंचे एसीएम टीसी ए भट‍्टाचार्य, सीनियर डीएम एके पांडेय, डीसीएम एके पांडेय व दानापुर के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि बक्सर को ए ग्रेड की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गयीं हैं.
महानगरों की तर्ज पर स्टेशन पर एस्केलेटर व लिफ्ट लग रहा है. इसको लेकर सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बहुत जल्द इस पर काम भी शुरू हो जायेगा. अफसरों ने बताया कि दिव्यांगों के लिए दो व्हील चेयर व स्ट्रेचर की भी व्यवस्था कर दी गयी है. इस दौरान अफसरों ने केंद्र सरकार की दो साल की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला. साथ ही रेलवे द्वारा कराये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. कहा कि रेल मंत्रालय यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है. इसको लेकर कई तरह के उपाय किये जा रहे हैं. इसके तहत स्टेशन पर द्वितीय श्रेणी का वेटिंग रूम का निर्माण कराया गया है. फुट ओवरब्रिज व सर्कुलेटिंग एरिया को भी बनाया गया है.
राजस्व बढ़ने पर सुविधा में बढ़ोतरी : बक्सर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने राजस्व बढ़ाने पर भी जोर दिया. कहा कि राजस्व बढ़ने पर सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी. इसके लिए अधिकारियों ने सभी यात्रियों से टिकट लेकर सफर करने का आह्वान किया. अफसरों का कहना था कि ए ग्रेड के अन्य स्टेशनों की तुलना में बक्सर रेलवे स्टेशन से राजस्व की कम प्राप्ति होती है.
भविष्य में राजस्व में वृद्धि हुई, तो सुविधा बढ़ाने पर भी विचार किया जायेगा. बता दें कि बक्सर रेलवे स्टेशन से रेलवे को प्रतिमाह करीब दो करोड़ 75 लाख रुपये की आमदनी होती है. इसमें रिजर्वेशन से 70 लाख व अनारक्षित टिकट से दो करोड़ की आमदनी शामिल है. इस स्टेशन से रोजाना 12 हजार यात्री सफर करते हैं.
अफसरों के आगमन को लेकर चकाचक दिखा स्टेशन : अफसरों के आगमन कोलेकर बक्सर रेलवे स्टेशन सोमवार को पूरी तरह चकाचक दिखा. प्लेटफार्म से लेकर पूरे स्टेशन परिसर की सफाई की गयी थी. स्टेशन परिसर में अवैध वेंडर व वाहन भी कम दिखाई दिये.
व्यवस्था से खुश यात्रियों ने कहा कि काश रोजाना अफसरों का आगमन होता. बता दें कि दानापुर रेल मंडल के चार वरीय अफसर श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर पहुंचे और काफी देर तक स्टेशन पर जम रहे. इससे गहमागहमी बनी रही.ए ग्रेड स्टेशन को क्या मिलनी चाहिए सुविधाएं : मानक के अनुसार ए ग्रेडवाले स्टेशन पर यात्रियों के लिए एसी वेटिंग रूम, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त खिड़की, शेड व बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन