पुजारी को बंधक बना योग आश्रम में लूटपाट

Published at :04 Jul 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
पुजारी को बंधक बना योग आश्रम में लूटपाट

डुमरांव : कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने पुजारी को बंधक बना कर योग आश्रम से लूटपाट की. विरोध करने पर आश्रम के पुजारी मुक्तिनाथ पाठक को धारदार हथियार से मार कर जख्मी भी कर दिया. यह वारदात नया भोजपुर ओपी के चंदा गांव की है. पुजारी द्वारा हो हंगामा मचाने पर ग्रामीण जग गये और […]

विज्ञापन

डुमरांव : कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्यों ने पुजारी को बंधक बना कर योग आश्रम से लूटपाट की. विरोध करने पर आश्रम के पुजारी मुक्तिनाथ पाठक को धारदार हथियार से मार कर जख्मी भी कर दिया. यह वारदात नया भोजपुर ओपी के चंदा गांव की है. पुजारी द्वारा हो हंगामा मचाने पर ग्रामीण जग गये और कच्छा-बनियान गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा. ग्रामीणों ने आरोपित की जम कर पिटाई भी की.

जबकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए उसके दो साथी फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है. इस संबंध में डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि शनिवार की रात लूटपाट करने के उद्देश्य से कच्छा-बनियान गिरोह के तीन सदस्य चंदा गांव के आश्रम में घुस गये. जहां पुजारी को बंधक बना कर लूटपाट करनी शुरू कर दी. विरोध करने पर धारदार हथियार से मार कर पुजारी को जख्मी कर दिया. पुजारी द्वारा हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने सोनपुर थाना क्षेत्र के अकली गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह को दौड़ा कर धर दबोचा.

जबकि इसके दो साथी पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के शंकर कुमार व टुनटुन कुमार भागने में सफल रहे. पूछताछ के दौरान चंद्रशेखर ने बताया कि कच्छा-बनियान गिरोह बनाया गया है. अब तक कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरोह के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया है, जो पटना पुलिस से भी सहयोग ले रही है.

ग्रामीणों की पिटाई से अपराधी हुआ जख्मी : लूटपाट के दौरान पकड़े गये चंद्रशेखर की ग्रामीणों ने जम कर पिटाई कर दी
पुजारी को बंधक…
जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से कई लूटकांड का खुलासा हो सकता है. बताया जाता है कि गिरोह के सदस्य पहले लूटपाट करनेवाली जगह की रेकी करते हैं. इसके बाद घटना को अंजाम देते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन