लैपटॉप से खुलेंगे राज कई मामले होंगे बेनकाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

जब्त कागजातों की हो रही जांच प्रिटिंग प्रेस की आड़ हो रहा था गोरखधंधा डुमरांव : किराना व्यवसायी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले युवक को पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को युवक की दुकान से कई फर्जी कागजात और सिम बरामद हुए हैं. […]
विज्ञापन
जब्त कागजातों की हो रही जांच
प्रिटिंग प्रेस की आड़ हो रहा था गोरखधंधा
डुमरांव : किराना व्यवसायी से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगनेवाले युवक को पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस को युवक की दुकान से कई फर्जी कागजात और सिम बरामद हुए हैं. युवक के पास से एक लैपटॉप भी मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि कई और मामलों का खुलासा हो सकता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि किराना व्यवसायी नइम हाशमी से एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. इसे लेकर व्यवसायी द्वारा स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया था,
जिसके बाद से ही पुलिस रंगदारी मांगनेवाले युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी. मोबाइल का सीडीआर निकाला गया, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने रंगदारी मांगे जाने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. छापेमारी के दौरान कई फर्जी मतदाता पहचान पत्र, सिम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद हुए हैं.
कई बिंदुओं पर चल रही जांच : भारी मात्रा में इमरान के पास से बरामद फर्जी कागजात से पुलिस भी सकते में है. पुलिस समझ नहीं पा रहा है कि आखिर इसके पास भारी मात्रा में मतदाता पहचान पत्र कहां से आये. एसडीपीओ कमलापति सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह पता करने में जुटी हुई है कि इसका किसी संगठन से सांठ-गांठ तो नहीं है. फिलहाल पुलिस आइपीसी की धारा 420, 467 और 468 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया है.
बरामद सामान
17 मतदाता पहचानपत्र
चार मोबाइल व आठ सिम कार्ड
12 ड्राइविंग लाइसेंस
180 पासपोर्ट साइज फोटो
चार मुहर
दो संस्कृत बोर्ड का प्रमाणपत्र
एक लैपटॉप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




