45 हजार नकद व जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा रेलवे स्टेशन की बस्ती में शुक्रवार की रात लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि नंदकिशोर साह के घर में घुस कर चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली. घटना के दरम्यान गृहस्वामी नंदकुमार साह का पूरा परिवार भीषण गरमी के […]
चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा रेलवे स्टेशन की बस्ती में शुक्रवार की रात लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि नंदकिशोर साह के घर में घुस कर चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ा ली. घटना के दरम्यान गृहस्वामी नंदकुमार साह का पूरा परिवार भीषण गरमी के कारण घर के छत पर सोये हुए थे.
शुक्रवार की मध्य रात्रि में घर का दीवार फांद कर चोर घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने बक्से में रखे 45 हजार नकदी समेत जेवरात, कीमती वस्त्र समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. उक्त चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




