वार्ड सदस्या ने शिक्षा व सफाई पर जगाया अलख

डुमरांव : सफाई व शिक्षा से ही होगा समाज का विकास. निरोग रहने के लिए अपने वार्ड को स्वच्छ व साफ रखने के साथ ही हम सभी को अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की जरूरत है़ उक्त बातें अनुमंडल के केसठ प्रखंड स्थित मिश्र टोला के वार्ड संख्या 13 की वार्ड सदस्या लीला देवी […]
डुमरांव : सफाई व शिक्षा से ही होगा समाज का विकास. निरोग रहने के लिए अपने वार्ड को स्वच्छ व साफ रखने के साथ ही हम सभी को अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की जरूरत है़ उक्त बातें अनुमंडल के केसठ प्रखंड स्थित मिश्र टोला के वार्ड संख्या 13 की वार्ड सदस्या लीला देवी ने मोहल्लावासियाें से बैठक में कहीं. वार्ड सदस्या ने कहा कि सभी लोगों से आग्रह करती हूं की नाली व गली को एकजुट होकर हमेशा साफ रखने और अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से स्कूल भेंजे.
इससे समाज का भला होगा. बैठक के दौरान अजय कुमार मिश्र, फिरोज खां, अविनाश कुमार, मुन्ना पाल, रतन कुमार आदि ने कहा कि जो व्यक्ति साफ व सफाई पर ख्याल रखता है, वह हमेशा स्वस्थ रहता है़ इसके साथ ही जागरूक होकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा. वहीं, मोहल्लावासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए पानी की समस्या को वार्ड सदस्या के बीच रखा़ मौके पर कुसुम कुमारी, महंथ मिश्र, गुड्डू पाल, मुन्ना, लाला ठाकुर, निर्मल चौबे सहित वार्ड के सैकड़ों लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




