ओझा बरांव गोलीकांड में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :03 Jun 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
ओझा बरांव गोलीकांड में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चौगाईं : सोमवार की शाम मुरार थाना के ओझा बरांव गांव में भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर चली. गोली की घटना में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है,लेकिन पुलिस 15 लोगों में मात्र एक पूर्व सरपंच बृजबिहारी यादव के पुत्र मनोज यादव को गिरफ्तार कर पायी है और बाकी सभी अभियुक्त […]

विज्ञापन

चौगाईं : सोमवार की शाम मुरार थाना के ओझा बरांव गांव में भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर चली. गोली की घटना में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है,लेकिन पुलिस 15 लोगों में मात्र एक पूर्व सरपंच बृजबिहारी यादव के पुत्र मनोज यादव को गिरफ्तार कर पायी है और बाकी सभी अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं,

जिससे गांव में तनाव व्याप्त है़ विदित हो कि मंसर्हिया पंचायत के ओझा बरांव गांव में सोमवार की शाम 6 बजे पूर्व सरपंच बृजबिहारी यादव और बगल के ही श्रीराम यादव के बीच भूमि विवाद में लगभग बीस राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें थोड़ी देर के लिए गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था और छह लोग जख्मी हो गये थे़ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि बाकी अभियुक्तों के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.अभियुक्त जल्द ही पुलिस गिरफत में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन