आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरी का प्रयास, सामान फेंका

Published at :03 Jun 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर चोरी का प्रयास, सामान फेंका

डुमरांव़ : अरियांव पंचायत स्थित जयराम सिंह के डेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 पर बुधवार की देर रात चोरों द्वारा मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कर रखे रूम में रखे सामान को इधर-उधर फेंका दिया गया, तो वहीं, कई सामान चोरों द्वारा चुरा ले जाने की शिकायत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : अरियांव पंचायत स्थित जयराम सिंह के डेरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 75 पर बुधवार की देर रात चोरों द्वारा मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ कर रखे रूम में रखे सामान को इधर-उधर फेंका दिया गया, तो वहीं, कई सामान चोरों द्वारा चुरा ले जाने की शिकायत प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में केंद्र में सेविका बसंती देवी द्वारा की गयी है.

वहीं, दूसरी तरफ मंगलवार की देर रात लाखनडिहरा पंचायत स्थित अमथुआं गांव दक्षिण अनु़ टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80 पर भी रसोइघर का ताला तोड़ कर सामग्री चोरों द्वारा चुरा लेने की शिकायत सेविका विमला देवी ने आवेदन देकर कार्यालय में की है. दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना सरकारी भवन मौजूद हैं, जिसमें ताला तोड़ कर रखें सामान को चोरों द्वारा इधर-उधर फेंक दिया गया है, तो वहीं, कई सामान को लेकर चले गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन