गलत मतदान दर्ज करनेवाले पीठासीन पदाधिकारी को जेल

बक्सर : चुनाव आयोग के पास लंबित इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत के मुखिया ओंकारनाथ राय का फैसले आना बाकी है. मगर इस पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खखड़ही के मतदान केंद्र बूथ नंबर नौ के पीठासीन पदाधिकारी अनिल सिंह के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है और उन्हें गिरफ्तार कर […]
बक्सर : चुनाव आयोग के पास लंबित इटाढ़ी प्रखंड की हकीमपुर पंचायत के मुखिया ओंकारनाथ राय का फैसले आना बाकी है. मगर इस पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खखड़ही के मतदान केंद्र बूथ नंबर नौ के पीठासीन पदाधिकारी अनिल सिंह के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस बूथ पर सभी पदों के लिए कुल 457 वोट डाले गये थे,
जबकि मुखिया पद के लिए 507 वोट डाल दिये गये थे. यह मामला मुखिया पद के प्रत्याशी और दूसरे नंबर पर रहने वाले विनोद सिंह की शिकायत पर जांच करने के बाद खुलासा हुआ. अनिल सिंह ब्रह्मपुर प्रखंड के हाइस्कूल सोवां में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. बूथ नंबर 9 पर संभावित विजेता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




