चौदह साल की किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

महिला थाने में मामला दर्ज आरोपित चाचा फरार बक्सर : डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव की रहनेवाली 14 वर्षीया किशोरी से उसके चाचा विनोद कुमार महतो ने ही दुष्कर्म किया और नतीजा हुआ कि बच्ची गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने के बाद परिवारवालों ने जब पूछताछ की, तो राज खुला. परिवारवालों ने महिला थाने […]
विज्ञापन
महिला थाने में मामला दर्ज
आरोपित चाचा फरार
बक्सर : डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव की रहनेवाली 14 वर्षीया किशोरी से उसके चाचा विनोद कुमार महतो ने ही दुष्कर्म किया और नतीजा हुआ कि बच्ची गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने के बाद परिवारवालों ने जब पूछताछ की, तो राज खुला. परिवारवालों ने महिला थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया है.
महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी के अनुसार लड़की विकलांग और बोलने में लाचार है, मगर इशारे में कुछ शब्दों का उच्चारण कर लेती है. उसके पिता मजदूरी कर पेट पालते हैं. घर से परिवारवालों के जाने के बाद उसके चाचा विनोद कुमार महतो लगातार बच्ची को हवस का शिकार बनाते रहा, जिसका पोल तब खुला, जब बच्ची गर्भवती हो गयी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी है, मगर उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




