बिजली चोरी में 11 लोग पकड़े गये

Published at :21 May 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी में 11 लोग पकड़े गये

बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड के पांच लोगों को और चौसा प्रखंड के दो लोगों को बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना किया गया है. मोहनपुर से केशवपुर सिंह, रामानुज पाठक, अलगू सिंह, मुन्ना राय को बिजली चोरी में पकड़ा गया. वहीं, इटाढ़ी के जलालपुर से तुलसी सेठ, नंद जी माली, कासिम सांईं, सुमन सेठ और […]

विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी प्रखंड के पांच लोगों को और चौसा प्रखंड के दो लोगों को बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना किया गया है. मोहनपुर से केशवपुर सिंह, रामानुज पाठक, अलगू सिंह, मुन्ना राय को बिजली चोरी में पकड़ा गया. वहीं, इटाढ़ी के जलालपुर से तुलसी सेठ, नंद जी माली, कासिम सांईं, सुमन सेठ और भरत राम को बिजली चोरी में पकड़ा गया.

घरेलू चोरी में 14 हजार 308 रुपये का जुर्माना सभी लोगों पर किया गया है. जबकि कृषि क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जुर्माना किया गया. वहीं, चौसा प्रखंड के चुन्नी में बृजनाथ राय और रामाकांत शर्मा को बिजली चोरी में पकड़ा गया. यह जानकारी देते हुए ग्रामीण एसडीओ अभय कुमार रंजन ने बताया कि छापेमारी अभियान में इटाढ़ी के जेइ राजीव कुमार और चौसा के जेइ आलोक कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन