लक्ष्य के निर्धारण के लिए सोच-विचार जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

सरकारी नौकरी बनाम प्राइवेट नौकरी पर संगोष्ठी बक्सर : कैरियर ब्राइटर्स इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में एप्टेक परिसर में गंभीर और अनुशासित माहौल में सेमिनार एवं कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. सरकारी नौकरी बनाम प्राइवेट नौकरी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में 2-2 घंटे के अंतराल पर विभिन्न समूहों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि […]
विज्ञापन
सरकारी नौकरी बनाम प्राइवेट नौकरी पर संगोष्ठी
बक्सर : कैरियर ब्राइटर्स इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में एप्टेक परिसर में गंभीर और अनुशासित माहौल में सेमिनार एवं कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया.
सरकारी नौकरी बनाम प्राइवेट नौकरी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में 2-2 घंटे के अंतराल पर विभिन्न समूहों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता दिल्ली के एम एंड एचीव के हेड सिंजन साहा ने जीवन के उद्देश्य एवं गुणवत्ता पर चर्चा की तथा कहा कि कैरियर के लक्ष्य का निर्धारण तभी हो सकता है जब सोच विचार कर फैसले लिये जाये.
सरकारी नौकरी की निश्चिंतता और प्राइवेट नौकरी के ज्यादा रकम के बीच व्यक्ति झूलता है और कई अच्छे फैसले से वंचित रह जाता है.उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियां और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा की. साथ ही सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण कैसे किया जाये? इस पर भी चर्चा की गयी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एप्टेक के निदेशक डॉ रमेश कुमार ने की और कहा कि बक्सर में प्रतियोगी परीक्षार्थी तैयारियों की बदौलत सफलता प्राप्त कर रहे हैं. इस अवसर पर देव कुमार, रवि प्रकाश, मनोज कुमार, अजीत चौबे, अर्चना समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




