बीस सालों का टूटा रिकाॅर्ड, पारा 45 के पार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

जून में और बढ़ेगी गरमी, सेहत के लिए नुकसान के संकेत डुमरांव : शहर में गुरुवार को गरमी का 20 वर्षों का रिकाॅर्ड पीछे छूट गया. लोग पूरे दिन गरमी से बेचैन दिखे़ अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर 45 डिग्री रिकाॅर्ड की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून माह में […]
विज्ञापन
जून में और बढ़ेगी गरमी, सेहत के लिए नुकसान के संकेत
डुमरांव : शहर में गुरुवार को गरमी का 20 वर्षों का रिकाॅर्ड पीछे छूट गया. लोग पूरे दिन गरमी से बेचैन दिखे़ अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर 45 डिग्री रिकाॅर्ड की गयी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जून माह में और गरमी बढ़ेगी. 30 अप्रैल को इलाके में लू और हिट वेव का कहर जारी रहेगा़
गरमी लोगों के सेहत को नुकसान पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं. गुरुवार को सुबह से ही धूप में काफी गरमी थी. दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया. स्टेशन रोड निवासी राजीव भगत, बिमला सिन्हा, राकेश, सोनी आदि ने बताया कि आज की गरमी से पूरे दिन अस्तव्यस्त की स्थिति में रहा. वहीं, ठठेरी बाजार के प्रदीप शरण, कंचन कुमारी, राधिका सुजीत केसरी आदि ने बताया कि गुरुवार को गरमी ने सबसे अधिक सताया.
तबियत बिगड़े, तो तुरंत करें उपाय
धूप में निकलने से पहले मुंह ढक लें, सूती कपड़े का प्रयोग करें, हिट वेव के दौरान भर पेट पानी पीकर घरों से बाहर निकलें, पेट में दर्द, उलटी व बुखार की परेशानी हो, तो तुरंत ओआरएस, नमक पानी का सेवन करें.
गरमी में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें.
गरमी से बेहाल बंदर प्यास बुझाने के लिए भटक रहे
बक्सर. अप्रैल माह में ही पारा के 44 डिग्री की आंकड़ा छू लेने से मनुष्य के साथ जानवर भी बेहाल हो गये हैं. पानी की खोज में जानवर इधर-उधर भटकने को मजबूर हो गये हैं. नगर में जलस्रोत भी सूख गये हैं, जिसके कारण बंदर अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. बंदर घरों के बाहर लगे नल को खोल देते हैं और अपनी प्यास बुझा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




