मुंडन संस्कार से लौट रही बस पलटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

ब्रह्मपुर : प्रखंड के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बक्सर से मुडंन संस्कार कर लौट रहे परिवार की बस गरहथा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें एक महिला कलावती देवी की मौके पर मृत्यु हो गयी. जबकि बस पर सवार पच्चीस लोग से अधिक यात्री घायल हो गये़ प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला के धनगाइ […]
विज्ञापन
ब्रह्मपुर : प्रखंड के आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बक्सर से मुडंन संस्कार कर लौट रहे परिवार की बस गरहथा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें एक महिला कलावती देवी की मौके पर मृत्यु हो गयी. जबकि बस पर सवार पच्चीस लोग से अधिक यात्री घायल हो गये़ प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर जिला के धनगाइ थाना क्षेत्र के चरवाही गांव से सर्वजीत राम के लड़के श्याम कुमार का मुंडन करा कर लोग बक्सर से बस से लौट रहे थे, तभी गरहथा गांव के नजदीक बस का गुल्ला टूट गया और बस विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा कर पलट गयी़
बस में करीब पचास से अधिक लोग सवार थे़ बस पलटते देख स्थानीय गांव के नवयुवक घायलों की मदद के लिए दौड़े और घायलों को बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला़ घटना की सूचना मिलते ही सीओ श्री भगवान सिंह, थाना प्रभारी दयानंद सिंह, एसआइ राजीव कुमार दल बल के साथ पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही स्थानीय समाजसेवी जयंदु यादव, दीपू ओझा, भोला पांडेय भी घायलाें को मदद पहुंचाये़ मृतक महिला कलावती देवी उम्र 45 वर्ष, पति पचरतन राम ग्राम व पो़ रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर, जो रिस्तेदारी में गयी थी है़
इनको लगी है चोट : फृल कुमारी देवी, पानावा देवी, शोभा देवी, बबिता देवी, मानती देवी, कुवरी देवी, सीला देवी, नेहा कुमारी, रूबी कुमारी, फूलवंती देवी, रोशन कुमार शिवम कुमार सर्वजीत राम, सहित दर्जनो और घायल़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




