चांदपाली धनंजयपुर में 15 घर जल कर राख

Published at :22 Apr 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
चांदपाली धनंजयपुर में 15 घर जल कर राख

आग की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, लाखों की संपत्ति स्वाहा सिमरी : प्रखंड की पड़री पंचायत स्थित चांद पाली धनंजयपुर में गुरुवार को आग लगने से 15 घर जल कर राख हो गये. जबकि अगलगी के दौरान 10 मवेशियों सहित लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी़ यह घटना गुरुवार […]

विज्ञापन

आग की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत, लाखों की संपत्ति स्वाहा

सिमरी : प्रखंड की पड़री पंचायत स्थित चांद पाली धनंजयपुर में गुरुवार को आग लगने से 15 घर जल कर राख हो गये. जबकि अगलगी के दौरान 10 मवेशियों सहित लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी़ यह घटना गुरुवार को करीब एक बजे दिन के आसपास हुई. घटना के समय अधिकांश पुरुष घरों से बाहर थे़ घर में मौजूद महिलाओं के बीच अगलगी के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया़ मोहल्ले व आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया़ घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया़
आग कैसे लगी़ इसकी जानकारी नहीं हो सकी है़ इस घटना में प्रभुनाथ यादव, शंकर यादव, प्रदुमन यादव सहित पंद्रह लोगों के आशियाना जलकर राख हो गये़ घरों के आंगन में बांधे गये करीब 10 मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गये. इस घटना के बाद मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया. महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे रहने पर विवश हैं. सीओ ने बताया कि पीडितों को आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल राशि मुहैया करायी जायेगी़ गौरतलब हो कि प्रखंड के सहियार गांव में बुधवार को अगलगी की घटना घटी थी, जिसमें एक घर व एक मवेशी सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन