मोबाइल टावर में लगी आग

Published at :22 Apr 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल टावर में लगी आग

बक्सर : गरमी बढ़ते ही अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो गया है. बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर इलाके में एसपी आवास के समीप गुरुवार को मोबाइल टावर में आग लग गयी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह में एक झोंपड़ी में आग लग गयी, […]

विज्ञापन

बक्सर : गरमी बढ़ते ही अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो गया है. बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर इलाके में एसपी आवास के समीप गुरुवार को मोबाइल टावर में आग लग गयी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह में एक झोंपड़ी में आग लग गयी, जिसमें सारा सामान जल कर राख हो गया. सही समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण ज्यादा क्षति हुई.

वहीं, राजपुर प्रखंड के गोंसाईपुर में कई झोंपडि़यां जल कर राख हो गयीं. राजपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे में लगी आग को जब्त तक बुझाया जाता, तब तक आग ने दूसरी तरफ की झोंपड़ी का रुख कर लिया, जिसमें कई झोंपडि़यां राख हो गयीं. इस आगजनी में फंसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कारण महदह में सही समय पर गाड़ी नहीं पहुंच सकी और ग्रामीणों ने अपने बलबूते पर आग बुझाने की कोशिश की.

इधर चरित्रवन स्थित कई पेड़ों में अचानक आग लग गयी, जिसके कारण काफी देर तक अफरातफरी मची रही. एक पेड़ में आग ऐसी थी कि हवा तेज बहते ही वह धू-धू कर जलने लगती थी. पेड़ के पास ही 11 हजार वोल्ट का तार भी गुजर रहा था, जिसके कारण लोग खतरा महसूस कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन