मुरगा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

Published at :20 Apr 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुरगा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या

दुस्साहस . बेलगाम तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम गोलियां दाग बाइक से फरार हुए अपराधी, पुलिस ने की इलाके की नाकेबंदी, छानबीन शुरू मंगलवार को थाना से करीब 100 गंज की दूरी स्थित एसएम कॉलेज रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) को गोलियों से […]

विज्ञापन

दुस्साहस . बेलगाम तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

गोलियां दाग बाइक से फरार हुए अपराधी, पुलिस ने की इलाके की नाकेबंदी, छानबीन शुरू
मंगलवार को थाना से करीब 100 गंज की दूरी स्थित एसएम कॉलेज रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) को गोलियों से भून डाला़ मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है़
डुमरांव : शहर की व्यस्त सड़कों पर बेलगाम अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कानून के हाथ भी छोटे पड़ने लगे हैं. मंगलवार को थाना से करीब 100 गंज की दूरी स्थित एसएम कॉलेज रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) को गोलियों से भून डाला़ मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी.
घटना के बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गये़ घटना दोपहर 12:30 की बतायी जाती है़ गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कॉलोनी में दहशत का महौल हो गया़ लोग अपने-अपने दरवाजे व खिड़कियों को बंद कर घरों में दुबक गये़
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कमलापति सिंह व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवसायी को तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा़, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ इस मामले में मृतक के छोटे भाई ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है़ मृतक व्यवसायी शाहपुर के महाराजा गांव निवासी हृदयानंद गुप्ता का पुत्र बताया जाता है़ वह डुमरांव में मुरगा का व्यवसाय करता था़ अपने प्रतिष्ठान के पास शिवपुर कॉलोनी में अपने बहनोई के घर परिवार के साथ रहता था़
अपराधियों ने मुरगा व्यवसायी को नजदीक से गोली मारी : मृतक के शरीर पर पहली गोली कंधे पर और दूसरी गोली सिर में लगी़ गोली लगते ही व्यवसायी वहीं पर ढेर हो गया़ अपराधियों ने मृतक को हिला-डुलाकर संतुष्ट होने के बाद वहां से हवा में करीब आधा दर्जन गोलियां फायर करते हुए तीन अपराधी स्पलेंडर बाइक से बड़ाबाग की तरफ फरार हो गये़
वहीं परिजनों ने घटना के बाबत किसी से दुश्मनी व पैसे के लेन-देन से भी इनकार किया है.
मंगलवार को थाना से करीब 100 गंज की दूरी स्थित एसएम कॉलेज रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) को गोलियों से भून डाला़ मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है़
डुमरांव :शहर की व्यस्त सड़कों पर बेलगाम अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कानून के हाथ भी छोटे पड़ने लगे हैं. मंगलवार को थाना से करीब 100 गंज की दूरी स्थित एसएम कॉलेज रोड में दिनदहाड़े अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर व्यवसायी सुरेंद्र कुमार गुप्ता (40) को गोलियों से भून डाला़ मौके पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी.
घटना के बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए बाइक पर बैठ कर फरार हो गये़ घटना दोपहर 12:30 की बतायी जाती है़ गोलियों की तड़तड़ाहट सुन कॉलोनी में दहशत का महौल हो गया़ लोग अपने-अपने दरवाजे व खिड़कियों को बंद कर घरों में दुबक गये़
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कमलापति सिंह व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवसायी को तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा़, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ इस मामले में मृतक के छोटे भाई ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी है़ मृतक व्यवसायी शाहपुर के महाराजा गांव निवासी हृदयानंद गुप्ता का पुत्र बताया जाता है़
वह डुमरांव में मुरगा का व्यवसाय करता था़ अपने प्रतिष्ठान के पास शिवपुर कॉलोनी में अपने बहनोई के घर परिवार के साथ रहता था़
अपराधियों ने मुरगा व्यवसायी को नजदीक से गोली मारी : मृतक के शरीर पर पहली गोली कंधे पर और दूसरी गोली सिर में लगी़ गोली लगते ही व्यवसायी वहीं पर ढेर हो गया़ अपराधियों ने मृतक को हिला-डुलाकर संतुष्ट होने के बाद वहां से हवा में करीब आधा दर्जन गोलियां फायर करते हुए तीन अपराधी स्पलेंडर बाइक से बड़ाबाग की तरफ फरार हो गये़
वहीं परिजनों ने घटना के बाबत किसी से दुश्मनी व पैसे के लेन-देन से भी इनकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन