सिलिंडर में लगी आग, रुपये समेत दो लाख का सामान राख

Published at :19 Apr 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर में लगी आग, रुपये समेत दो लाख का सामान राख

शादी के लिए रखे गये थे गहने और कपड़े बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में मदन मोहन उपाध्याय के घर किराये में रहने वाले परमानंद साह के घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. इसमें एक युवती शोभा कुमारी जल गयी. वह घर में थी और जिस कमरे में आग […]

विज्ञापन

शादी के लिए रखे गये थे गहने और कपड़े

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके में मदन मोहन उपाध्याय के घर किराये में रहने वाले परमानंद साह के घर में सिलिंडर में अचानक आग लग गयी. इसमें एक युवती शोभा कुमारी जल गयी. वह घर में थी और जिस कमरे में आग लगी थी उसे बुझाने की कोशिश कर रही थी, जिसमें वह जख्मी हो गयी. परमानंद साह की बेटी की शादी भी होने वाली थी और शादी के लिए गहने और कपड़े भी रखे गये थे, जो आग में राख हो गये.
वहीं बैंक से निकाले गये 35 हजार रुपये भी आग में राख हो गये. साथ ही 20 हजार रुपये का गहना, 50 किलो चावल, 20 किलो दाल और कपड़े आदि सामान राख हो गया. हो-हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुट गये और नाली के पानी और कीचड़ से किसी तरह आग बुझाया. अग्निकांड में करीब दो लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी इसका कोई पता नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन