ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई घायल

Published at :15 Apr 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो भाई घायल

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के पास चौसा-मोहनिया मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों घायल युवकों का प्राथमिक उपचार पीएचसी में करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा […]

विज्ञापन

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव के पास चौसा-मोहनिया मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. दोनों घायल युवकों का प्राथमिक उपचार पीएचसी में करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि राजपुर थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव निवासी गुगल मियां के पुत्र मो.अली (20) वर्ष और कलु मिस्त्री (35) वर्ष बाइक से चौसा आ रहे थे,

तभी बनारपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गये और जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने निजी साधन से चौसा पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन