शाहाबाद रेंज के डीआइजी पहुंचे चांदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

घटनास्थल का लिया जायजा कोईलवर : बड़हरा विधयाक सरोज यादव की बहन शैल देवी के साथ कथित मारपीट व छिनतई के कारण हुई मौत का जायजा लेने शाहाबाद प्रक्षेत्र डीआइजी एम रहमान बुधवार की शाम चांदी थाना पहुंचकर मामले की पड़ताल की.घटनास्थल पर पहुंच डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ- साथ स्थानीय लोगों से भी […]
विज्ञापन
घटनास्थल का लिया जायजा
कोईलवर : बड़हरा विधयाक सरोज यादव की बहन शैल देवी के साथ कथित मारपीट व छिनतई के कारण हुई मौत का जायजा लेने शाहाबाद प्रक्षेत्र डीआइजी एम रहमान बुधवार की शाम चांदी थाना पहुंचकर मामले की पड़ताल की.घटनास्थल पर पहुंच डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारी के साथ- साथ स्थानीय लोगों से भी घटना की जानकारी ली. हालांकि किसी ने भी घटना की पुष्टि नहीं की. चांदी बहियरा सड़क पर चौक से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ऑटो के पलटने के क्रम में जमीन पर पड़े दाग व झाड़ियों को दबे होने पर पुलिस ने काफी देर तक माथा पच्ची की .
प्रशिक्षु डी एसपी रेशु कृष्ण ने घटनास्थल के आसपास की महिलाओं से युक्त घटना के बारे में पूछताछ की.हालांकि महिलाओं ने घटनास्थल पर किसी भी महिला की चीख व मौजूदगी होने से साफ इंकार किया. घटनास्थल के साथ -साथ डीआइजी ने चांदी थाने में खड़ी ऑटो का भी जायजा लिया व बंद कमरे में थानेदार की क्लास लगायी.
डीआइजी ने मौजूदा पुलिस पदाधिकारियों से युक्त घटना की बारीकियों व तह में जाकर एक एक बिंदुओं पर जांचकर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया.जांच करने आई पुलिस पदाधिकारियो की टीम में डीआइजी के अलावा एसपी क्षत्रनिल सिंह,एसडीपीओ संजय कुमार,डीएसपी रेशु कृष्णा,नक्सल एएसपी मो साजिद ,इंस्पेक्टर नेयाज अहमद समेत कोईलवर व चांदी थाने की पुलिस उपस्तिथ थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




