रामनवमी जुलूस सह शोभा यात्रा की तैयारी जोरों पर

Published at :14 Apr 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी जुलूस सह शोभा यात्रा की तैयारी जोरों पर

पीरो : रामनवमी के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाले भव्य जुलूस सह शोभा यात्रा को लेकर यहां तैयारी जोरों पर है़ शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजन समिति के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं. आयोजन समिति के सदस्य सह नगर पंचायत के अध्यक्ष संतोष […]

विज्ञापन

पीरो : रामनवमी के अवसर पर अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित होने वाले भव्य जुलूस सह शोभा यात्रा को लेकर यहां तैयारी जोरों पर है़ शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजन समिति के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे हैं. आयोजन समिति के सदस्य सह नगर पंचायत के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तथा शंकर कुमार उर्फ भोला के अनुसार 15 अप्रैल को प्रस्तावित शोभा यात्रा स्थानीय पड़ाव मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी़

शोभा यात्रा में गाजे -बाजे के साथ पीरो शहर के अलावे आसपास के गांवों से बड़ी तादाद में लोग शामिल होंगे़ शोभा यात्रा में पर्याप्त संख्या में हाथी, घोड़ा, ऊंट एवं डीजे बैंड के साथ राम, जानकी, लक्ष्मण के साथ हनुमानजी की आकर्षक झांकियां भी इस जुलूस को भव्यता प्रदान करेंगी़ झाकियों की तैयारी में स्थानीय कलाकारों के अलावे बाहर के कुछ कलाकार अभी से जुटे हैं. इधर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से प्रचार -प्रसार तेज कर दिया गया है़ इसके लिए प्रचार रथ शहर एवं गांवों में भ्रमण कर रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन