पीएनबी में 11 से 13 तक बनेगा आधार कार्ड

Published at :08 Apr 2016 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी में 11 से 13 तक बनेगा आधार कार्ड

बक्सर : अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक का 122वां स्थापना दिवस समारोह 12 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा, जिसमें नि:शुल्क आंखों का उपचार भी किया जायेगा तथा कुशल चिकित्सकों द्वारा आंखों का इलाज किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि नेत्र शिविर में सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सकों को आमंत्रित किया […]

विज्ञापन

बक्सर : अग्रणी पंजाब नेशनल बैंक का 122वां स्थापना दिवस समारोह 12 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा, जिसमें नि:शुल्क आंखों का उपचार भी किया जायेगा तथा कुशल चिकित्सकों द्वारा आंखों का इलाज किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक जयंत चक्रवर्ती ने बताया कि नेत्र शिविर में सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी पेंशनधारी अपने पेंशन खाता को भी आधार नंबर से जुड़वा लें और इसके लिए 11, 12, और 13 अप्रैल तीन दिनों का शिविर बैंक में ही लगा कर पेंशनधारियों का आधार नंबर बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि बक्सर और सिमरी के इलाहाबाद बैंक शाखा
, बक्सर, ब्रह्मपुर, कोरानसराय, सरेंजा, चौसा और डुमरांव में स्टेट बैंक की शाखाओं में तथा बक्सर और डुमरांव में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में तथा बक्सर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी शिविर लगा कर आधार कार्ड बनाये जायेंगे, ताकि लोगों को सहूलित हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन