राज्य सरकार की नाकामियों का खुलासा कर रही भाजपा : अरुण

Published at :06 Apr 2016 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार की नाकामियों का खुलासा कर रही भाजपा : अरुण

आज होगी पूर्व सांसद की सर्व धर्म प्रार्थना सभा बक्सर : भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को चरित्रवन स्थित हेरिटेज होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. बैठक में […]

विज्ञापन

आज होगी पूर्व सांसद की सर्व धर्म प्रार्थना सभा

बक्सर : भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक मंगलवार को चरित्रवन स्थित हेरिटेज होटल में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. बैठक में पार्टी के कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी, जिसमें केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी व जन कल्याणकारी समेत अन्य योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया.
साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की गयी. श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा विधानसभा में सरकार की नाकामियों का उजागर कर उसका विरोध जोरदार रूप से कर रही है, ताकि बिहार में शासन व्यवस्था में सुधार हो सके और जनता अमन चैन की जिंदगी जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता सांगठनिक चुनाव में तन-मन से जुट जाये और इसे सफल बनाएं.
इसके अलावा छह अप्रैल को पूर्व सांसद स्व. लालमुनि चौबे की आत्मा की शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन रामलीला मंच पर शाम तीन बजे होगा. मौके पर परशुराम चतुर्वेदी,अजय चौबे, राम विनोद चौधरी, राजाराम पांडेय, राणा प्रताप सिंह, अशोक तिवारी, सिद्धनाथ सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन