झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग जल कर दो लाख की संपत्ति राख

Published at :01 Apr 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
झोंपड़ीनुमा घर में लगी आग जल कर दो लाख की संपत्ति राख

डुमरांव़ : नगर पर्षद क्षेत्र के अभ्यासार्थ स्कूल के समीप एक झोंपड़ीनुमा मकान में बुधवार की रात आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ इस मामले में रामचंद्र सिंह की पत्नी सुनहला देवी ने सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है़ बताया जाता है कि अचानक घर […]

विज्ञापन

डुमरांव़ : नगर पर्षद क्षेत्र के अभ्यासार्थ स्कूल के समीप एक झोंपड़ीनुमा मकान में बुधवार की रात आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी़ इस मामले में रामचंद्र सिंह की पत्नी सुनहला देवी ने सीओ को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है़ बताया जाता है कि अचानक घर में धुवां उठते देख परिजनों ने हो-हल्ला मचाया. देखते-ही-देखते घर से आग की तेज लौ निकलने लगी़ मोहल्ले के

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी़ मौके पर पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़िता ने बताया कि अगलगी के दौरान घर में रखे गये अनाज, कपड़ा, आभूषण सहित सारा सामान जल कर राख हो गया. वहीं, दूसरी ओर कोरानसराय थाना क्षेत्र के दखिनाव गांव में इंजन से निकले लौ ने ललन राम के घर को अपने चपेटे में ले लिया़ इस घटना के दौरान घर में रखे गये करीब हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन