सड़क जानलेवा, मरम्मत नदारद

Published at :30 Mar 2016 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क जानलेवा, मरम्मत नदारद

सब्जी मंडी और कोइपुरवा से अंग्रेज कब्रिस्तान होकर जाने वाली सड़क टूट कर धंस गयी है. लोडेड ट्रैक्टर चलने से सड़क की बदतर हालत हो गयी है.सड़क धंसने से बाइक सवार रोज चोटिल होते हैं. लोडेड गाड़ियां भी यहां हादसे की शिकार हो जाती है. बगल में जल-जमाव रहने से कभी भी बड़ा खतरा हो […]

विज्ञापन

सब्जी मंडी और कोइपुरवा से अंग्रेज कब्रिस्तान होकर जाने वाली सड़क टूट कर धंस गयी है. लोडेड ट्रैक्टर चलने से सड़क की बदतर हालत हो गयी है.सड़क धंसने से बाइक सवार रोज चोटिल होते हैं. लोडेड गाड़ियां भी यहां हादसे की शिकार हो जाती है. बगल में जल-जमाव रहने से कभी भी बड़ा खतरा हो सकता है. पांच वर्ष पूर्व बनी यह सड़क शॉर्ट कट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

बक्सर : नगर परिषद के कार्यालय के पीछे वार्ड नंबर 28 में बना सब्जी मंडी कोइरपुरवा पथ खतरनाक और जर्जर हो गया है और इस रास्ते से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. अंग्रेज कब्रिस्तान कोइरपुरवा और सत्यदेवगंज सब्जी मंडी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस तरह जर्जर हो गयी है कि लोग बाइक से चलना सुरक्षित नहीं मानते. शहर के प्रमुख मार्ग को जोड़ने वाली यह पथ न सिर्फ रोजाना जाम की समस्या से त्रस्त रहता है बल्कि इस सड़क पर चलने वाले लोग शॉट कट मान कर इस रास्ते से गुजरते हैं लेकिन जाम में उलझ कर उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है.

पांच सौ से सात सौ मीटर लंबा यह संपर्क पथ इस तरह जर्जर हो गया है कि राहगीर और दोपहिया चालक रोजाना चोटिल होते हैं. छोटे से इस रास्ते में करीब 100 मीटर का हिस्सा ज्यादा खतरनाक हो गया है और जगह-जगह टूट गया है. इसी रास्ते से लोडेड ट्रैक्टर भी शॉट कट अपना कर जाते हैं मगर उन्हें यह शॉट कट महंगा पड़ जाता है. इस रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया वाहन एक साथ गुजरने में भी परेशानी महसूस करते हैं.

यह सड़क बीच में धंस कर नीचे भी हो गयी है. साथ ही साथ यातायात के दबाव में दो भागों में टूट कर ऊपर नीचे हो गयी है. रात के अंधेरे में इस सड़क से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि चारों ओर अंधेरा दिखता है. आसपास के मकानों की जलती बत्ती से थोड़ा बहुत प्रकाश सड़क पर मिल जाता है, मगर सड़क पर नगर परिषद ने आज तक बत्ती लगाने की भी जरूरत नहीं समझी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन