कांग्रेसियों ने जलाया पीएम नमो का पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

आंबेडकर चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी बक्सर : उत्तराखंड विधानसभा को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने से नाराज स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर सोशल मीडिया संयोजक राहुल चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं […]
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बक्सर : उत्तराखंड विधानसभा को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने से नाराज स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के दिशा-निर्देश पर सोशल मीडिया संयोजक राहुल चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताते हुए पुतला जलाया. कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता और
लेबर ट्रेड यूनियन के सचिव राकेश तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन वापस लो आदि के नारे भी लगाये. पुतला दहन के बाद आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश्र कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टी एन चौबे ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को निलंबित कर लोकतंत्र की हत्या ही नहीं की गयी, बल्कि उत्तराखंड की जनता का मोदी सरकार द्वारा खून पीया गया है. पांच राज्यों में होनेवाले विधान सभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को सबक सिखायेगी. कार्यक्रम में लल्लन मिश्र, राकेश तिवारी, लक्ष्मण उपाध्याय, विनोद जायसवाल, धीरज मिश्रा, अंकित ओझा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




