चाय में नशा पिला कर लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

दोस्ती बढ़ा कर पिलायी चाय,बेहोश होने के बाद सोने की चेन व 14 हजार नकद लेकर भाग गये अपराधी तीन स्टेशनों पर अलग-अलग चढ़े थे तीन लोग बक्सर : 513 डउन इएमयू सवारी गाड़ी में कुछ अज्ञात लोगों ने एक यात्री संजय प्रजापति का पॉकेट मार लिया. इस संबंध में बक्सर जीआरपी में एक मामला […]
विज्ञापन
दोस्ती बढ़ा कर पिलायी चाय,बेहोश होने के बाद सोने की चेन व 14 हजार नकद लेकर भाग गये अपराधी
तीन स्टेशनों पर अलग-अलग चढ़े थे तीन लोग
बक्सर : 513 डउन इएमयू सवारी गाड़ी में कुछ अज्ञात लोगों ने एक यात्री संजय प्रजापति का पॉकेट मार लिया. इस संबंध में बक्सर जीआरपी में एक मामला दर्ज किया गया है. पीडि़त ने बताया कि पटना स्टेशन से जब गाड़ी खुली, तो सचिवालय हॉल्ट पर एक यात्री चढ़ा और मेरे सीट के सामने बैठा. गाड़ी खुलने के उपरांत उसने अपना परिचय देने के साथ मेरे से परिचय बनाना शुरू कर दिया. फुलवारी स्टेशन पर एक और अज्ञात आदमी चढ़ा,
जो पहलेवाले आदमी के साथ आकर बैठ गया. गाड़ी खुलने के साथ ही दोनाें अनभिज्ञता के साथ आपस मेें अपना परिचय पूछने लगे और संजय से भी बातचीत करने लगे़ फिर तीसरा युवक नेउरा स्टेशन पर आया और फिर वह भी बगल में बैठक गया. दानापुर में एक चायवाला चढ़ा, जो सबसे पहले उक्त तीनों लोगो के पास आया और तीनों ने उससे चाय लिया फिर पास में बैठे होने की वजह से मुझे भी चाय के लिए पूछा़ इस पर मैंने भी चाय ले ली, इसके बाद मुझे चक्कर सा आने लगा और गहरी नींद आ गयी. इसके बाद संजय की आंख बिहिया में खुली. सामने की सीट पर बैठे तीनों यात्रियों को नदारद पाया.
पीडि़त ने बताया कि गले से सोने की चेन, हाथ से अंगुठी पैंट की बांये जेब से लगभग 14 हजार नकद और पीछे की जेब से पर्स गायब था, जिसमें संजय के आइसीआइसीआइ तथा ऐक्सिस बैंक के एटीएम कार्ड के अलावा उसका मूल वोटर आइडी, आधार कार्ड और पैन कार्ड मौजूद था़
उच्चक्कों ने नकदी और जेवरों के अलावा संजय के पास मौजूद महंगा मोबाइल, महंगी घड़ी, या अन्य किसी भी सामग्री को हाथ भी नहीं लगाया. जीआरपी के सहायक उप निरीक्षक सुल्तान अहमद ने मामले की पुष्टि की और कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




