उत्तराखंड मामले में नमो ने लोकतंत्र का गला घोंटा : टीएन

बक्सर : उत्तराखंड में विधानसभा में बहुुमत सिद्ध करने की तिथि 28 मार्च निर्धारित थी, उससे पहले ही राज्यपाल द्वारा विधानसभा को निलंबित किया जाना लोकतंत्र का हनन है और इससे नरेंद्र मोदी की सरकार बेनकाब हो गयी है. कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा करके लोकतंत्र […]
बक्सर : उत्तराखंड में विधानसभा में बहुुमत सिद्ध करने की तिथि 28 मार्च निर्धारित थी, उससे पहले ही राज्यपाल द्वारा विधानसभा को निलंबित किया जाना लोकतंत्र का हनन है और इससे नरेंद्र मोदी की सरकार बेनकाब हो गयी है. कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव टीएन चौबे ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा करके लोकतंत्र का हनन किया है. इसके लिए कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है. कांग्रेस देश भर में इस मामले को लेकर आंदोलन चलायेगी और सोमवार से काला दिवस के साथ-साथ धरना प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम सभी जिलों में चलाया जायेगा.
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में मोदी सरकार गरीबों का जीना मुहाल कर दी है़ जो जहां है वहीं परेशान है़ किसान से लेकर कारोबारी तक देश में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




