बरबीघा ने नालंदा को हरा कप पर जमाया कब्जा

Published at :23 Mar 2016 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
बरबीघा ने नालंदा को हरा कप पर जमाया कब्जा

बरबीघा : संजय सिंह क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बरबीघा डायमंड टीम ने नालंदा को 43 रनों से हरा दिया. यह टूर्नामेंट छह मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें विभिन्न जिलों के 16 टीमों ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीत कर बरबीघा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाये. जिसमें […]

विज्ञापन

बरबीघा : संजय सिंह क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बरबीघा डायमंड टीम ने नालंदा को 43 रनों से हरा दिया. यह टूर्नामेंट छह मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें विभिन्न जिलों के 16 टीमों ने भाग लिया था. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीत कर बरबीघा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाये. जिसमें रिंकेश कुमार ने 51 एवं जितेश ने 47 रन की पारी खेली.

जवाब में उतरी नालंदा टीम 119 रन पर ही सिमट गयी. पूरे टूर्नामेंट एवं फाइनल मैच में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रिंकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरिज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
रनर टीम के कैप्टन सौरभ कुमार को 30 हजार रुपये वहीं विनर टीम के कैप्टन को शंकु कुमार को 41 हजार रुपये का चेक स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार के द्वारा प्रदान किया गया. इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरेश प्रसाद सिंह,जदयू जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद,उमेश पटेल, गुलाम रब्बानी,देवेंद्र ठाकुर,डीडीसी निरंजन कुमार झा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन